New YouTube Monetization Policy 2025: दोस्तों, अगर आप भी सोच रहे हैं कि बस 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा होते ही आपका YouTube चैनल मोनेटाइज हो जाएगा, तो अब ये सोच बदलने का वक्त आ गया है।
क्योंकि 2025 में YouTube ने कई नए नियम और शर्तें लागू कर दी हैं, जो हर क्रिएटर को जानना जरूरी है। सिर्फ शॉर्ट्स पर 10 मिलियन व्यूज या लॉन्ग वीडियो पर 4000 घंटे के वॉच टाइम से चैनल मोनेटाइज नहीं होगा — इसके पीछे अब कई और चीज़ें चेक की जाती हैं।
READ ALSO THIS:
- CISF Constable Tradesmen Recruitment 2025 : Notification Out, Age Limit, Fees, Documents Full Details Here
- Bihar Block Coordinator Bharti 2025 Apply: बिहार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नई भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू बिना परीक्षा सीधी भर्ती जिलावार भर्ती देखे
- Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2025: महिलाओं को मिलेगा 11 हजार रुपया का लाभ?
- Bihar STET 2025 Online Apply (Soon) : बिहार STET का जल्द नोटिस जारी होगा?
- Bihar Laghu Udyami Yojana 2025 Selection List : लघु उद्यमी योजना का लिस्ट जारी, ऐसे चेक करे और जानें पुरी प्रक्रिया
- “You Can’t Spot a Weakness in Him” – Sanjay Bangar Warns India About New Zealand’s Biggest Threat in Champions Trophy Final
- RRB JE Result CBT 1, Check Steps To Download
- Pm Kisan 20th Installment 2025 List Check here : सिर्फ इनको मिलेगा 20वीं किस्त, नया लिस्ट हुआ जारी अपना नाम ऐसे करें चेक
- NEET UG Result 2025 Out –How to Download NEET UG Score Card 2025?
✅ YouTube Partner Program (YPP) की नई शर्तें (जून 2025)
अब चैनल मोनेटाइजेशन के लिए आपको सिर्फ सब्सक्राइबर और वॉच टाइम नहीं, बल्कि ये 6 जरूरी चीज़ें भी फॉलो करनी होंगी:
- कम्युनिटी गाइडलाइन स्ट्राइक फ्री चैनल
चैनल पर कोई भी स्ट्राइक नहीं होनी चाहिए। - टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन होना चाहिए
सिक्योरिटी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। - एक ही AdSense अकाउंट लिंक होना चाहिए
एक से ज़्यादा AdSense अकाउंट से चैनल लिंक किया तो मोनेटाइजेशन रिजेक्ट हो सकता है। - एडवांस फीचर एक्सेस चाहिए
यानी चैनल को पूरी तरह से वेरिफाई किया गया हो। - आपका कंटेंट पॉलिसी के अनुसार होना चाहिए
डुप्लीकेट या चोरी किया हुआ कंटेंट अब सीधे रिजेक्ट कर दिया जाता है। - आपका देश YPP के लिए एलिजिबल होना चाहिए
कुछ देशों में YPP अभी भी उपलब्ध नहीं है।
🎯 क्या वॉच टाइम और व्यूज गिनती में आते हैं?: New YouTube Monetization Policy 2025
सिर्फ पब्लिक वीडियो का वॉच टाइम ही गिना जाएगा।
मतलब:
- प्राइवेट, अनलिस्टेड या डिलीटेड वीडियो का वॉच टाइम काउंट नहीं होगा।
- गूगल ऐड्स या प्रमोशन के जरिए आए व्यूज भी अब काउंट नहीं होते।
- लाइव स्ट्रीम अगर पब्लिक नहीं रही या सेव नहीं की, तो उसका वॉच टाइम भी नहीं जुड़ता।
Shorts के लिए भी यही नियम लागू होते हैं।
केवल वही व्यूज गिने जाएंगे जो Shorts फीड से आए हों, और वो भी Engaging Views होने चाहिए — यानी वो व्यूज जिनसे यूज़र ने रिएक्ट किया हो, शेयर किया हो या आगे तक देखा हो।
📌 ओरिजिनल कंटेंट ही है असली कुंजी: New YouTube Monetization Policy 2025
YouTube ने साफ कह दिया है:
“Be your original creation.”
इसका मतलब है:
- किसी और का कंटेंट लेकर अपलोड करना, उसे बिना बदलाव किए – अब नहीं चलेगा।
- डुप्लीकेट और रिपीटेटिव वीडियो (जैसे एक ही वीडियो को बार-बार डालना) — ये भी अब ब्लॉक हो सकता है।
आपका कंटेंट होना चाहिए या तो:
- एंटरटेनिंग,
- एजुकेशनल, या
- सलूशन देने वाला (Problem-solving)।
अगर आपका चैनल इनमें से किसी एक पैमाने पर खरा उतरता है, तो ही YouTube आपकी एप्लिकेशन को पास करेगा।
🧠 चैनल का एनालिसिस कैसे होता है?: New YouTube Monetization Policy 2025
जब आप YPP के लिए अप्लाई करते हैं, तब YouTube टीम आपके चैनल की गहराई से जांच करती है:
- थीम और कैटेगरी: आप किस टॉपिक पर काम कर रहे हैं?
- Most Viewed Videos: कौन सी वीडियो सबसे ज्यादा चली और क्यों?
- Watch Time का सोर्स: क्या यह ऑर्गेनिक है या फेक?
- Meta Data: टाइटल, थंबनेल, डिस्क्रिप्शन — सब कुछ स्कैन होता है।
- About सेक्शन: अगर यह खाली है, तो भी चैनल रिजेक्ट हो सकता है।
💰 YouTube से कमाई कैसे करें?: New YouTube Monetization Policy 2025
2025 में सिर्फ एडसेंस ही नहीं, कमाई के कई और ऑप्शन हैं:
- Ads Revenue:
वीडियो पर चलने वाले विज्ञापनों से। - Shorts Feed Ads:
शॉर्ट वीडियो के बीच दिखने वाले एड्स से। - YouTube Premium Revenue:
प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के व्यूज का एक हिस्सा आपको मिलता है। - Super Chat और Super Stickers:
लाइव स्ट्रीम के दौरान फैंस डायरेक्ट पैसे भेज सकते हैं। - Channel Membership:
सब्सक्राइबर महीने के पैसे देकर एक्स्ट्रा कंटेंट एक्सेस करते हैं। - Affiliate और Product Tagging:
फ्लिपकार्ट, Meesho जैसी साइट्स के लिंक से कमीशन।
🔔 जरूरी सलाह
- अपने चैनल के About सेक्शन को जरूर अपडेट करें।
- कोई भी कंटेंट पब्लिश करने से पहले पॉलिसीज पढ़ें।
- Copyright, Community Guidelines और Spam Policies का ध्यान रखें।
YouTube अब पहले से कहीं ज़्यादा सख्त हो चुका है। उसका मकसद है कि सिर्फ क्वालिटी क्रिएटर्स को ही प्लेटफॉर्म पर बनाए रखा जाए।
📲 Bonus Tip:
अगर आपको पॉलिसीज से जुड़ी स्क्रिप्ट्स, कॉपीराइट फाइल का जवाब, थंबनेल आइडियाज, चैनल टर्मिनेशन अपील या अन्य चीज़ों की जरूरत हो — तो मेरा Telegram चैनल जरूर जॉइन करें (लिंक डिस्क्रिप्शन में है)।
🙋♂️ अंतिम शब्द
तो दोस्तों, उम्मीद है आपको सारी जरूरी जानकारी क्लियर हो गई होगी। अगर आप सच में YouTube पर करियर बनाना चाहते हैं, तो अब वक्त है स्मार्ट तरीके से काम करने का, सिर्फ मेहनत काफी नहीं।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और कमेंट में बताएं कि आपको अगला वीडियो किस टॉपिक पर चाहिए।